उत्तराखंड: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम न होने पर न हों परेशान, घर बैठे ऐसे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, जानें

हल्द्वानी: एसआइआर (SIR) प्रक्रिया के तहत एक महीने तक चले घर-घर सर्वे के बाद आखिरकार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया है।

कर सकते हैं आवेदन

लेकिन यदि इस नई सूची में आपका नाम शामिल नहीं है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) से संपर्क कर या सीधे NVSP पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
​सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के अनुसार, 1 जुलाई को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा, कटे हुए नाम को दोबारा जुड़वाने वाले लोग और प्रवासी भारतीय (NRI) इस पोर्टल पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
​नैनीताल जिले में मतदाताओं की सूची
•  ​कुल मतदाता: जिले में अब कुल 6,93,325 मतदाता हैं।
•  ​एसएसडी (SSD) श्रेणी: कुल 71,810 लोगों को इस विशेष श्रेणी में डाला गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
◦ ​मृत मतदाता: 10,182
◦ ​अनुपस्थित मतदाता: 11,082
◦ ​शिफ्टेड (स्थान परिवर्तन करने वाले): 45,738

समय सारणी

कार्यनिर्धारित अवधि / तिथि
बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे8 जून से 7 जुलाई
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन14 जुलाई
दावे और आपत्तियां दर्ज करना14 जुलाई से 13 अगस्त
आपत्तियों का निस्तारण14 जुलाई से 11 सितंबर
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन15 सितंबर