उत्तराखंड: आठवां उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल, पक्षी विशेषज्ञों ने जानी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मसूरी में मसूरी वन प्रभाग वन्य जीव विहार विनोग हिल में तीन दिवसीय आठवां उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का आयोजित हुआ।

की गई चर्चा व दिया व्याख्यान

जिसका बीते कल रविवार को समापन हो गया है। इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में पक्षी विशेषज्ञों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को निहारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश-विदेश से आये 170 पक्षी विशेषज्ञों बर्ड वॉचिंग के लिए ट्रेल पर गए। बर्ड फेस्टिवल में लगभग 95 प्रजातियों के पक्षियों और 32 तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस मौके पर डॉ.धनन्जय मोहन, संजय सोधी, पी जगन्नाथन, प्रवीन जे.एस कार्तिकेयन, मोहत अग्रवाल सुरेश कुमार, के रामनारायण सहित अन्य विशेषज्ञों की ओर से पक्षियों पर व्याख्यान दिया गय। साथ ही चर्चा की गई।

किया गया सम्मानित

वहीं समापन के अवसर पर फेस्टिवल के सफल आयोजन पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।