उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मार्च का महीना जानें वाला है और अप्रैल महीने की शुरुआत होने वाली है। जिसमें गर्मी भी सताने लगेगी।
लोगों को मिलेगी राहत
ऐसे में एक राहत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य को केंद्र ने दो माह के लिए गैर आवंटित कोटे से 12 प्रतिशत बिजली देने का फैसला लिया है। जिसमें उत्तराखंड को दो माह 12 प्रतिशत और इसके आगे के दो माह सात प्रतिशत बिजली मिलेगी। उत्तराखंड को इसमें से अप्रैल माह में 12 प्रतिशत, मई में 12 प्रतिशत बिजली मिलेगी। जिसमें राज्य को दो माह तक 144 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी। जबकि 2 माह 84 मेगावाट बिजली मिलेगी। इस संबंध में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने आदेश जारी किए हैं।