उत्तराखंड: पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी और खुद को मारी गोली, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर देहरादून जिले के थाना रानीपोखरी क्षेत्र के इठरना से सामने आई है। जहाँ एक पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी और खुद को गोली मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस-

जिसमें पूर्व सैनिक की पहचान रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी ब्रजी कृषाली(58 वर्ष) और पत्नी की पहचान कुसुम कृषाली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस इस घटना के कारणों का पता लगा रही है।