उत्तराखंड: सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी में लगेगा पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेला, यह होंगे मुख्य अतिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पौड़ी के ब्लॉक पौड़ी के गगवाड़स्यूं घाटी के सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर बलोड़ी में पांच दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेले का उद्घाटन प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे। गगवाडस्यूं घाटी के बलोड़ी गांव में स्थित सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर में 1 से 5 नवंबर तक बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आयोजन किया जाता है। घाटी के 34 गांवों के ग्रामीण सामूहिक जिम्मेदारी के साथ इस महोत्सव को आयोजित करते हैं। वहीं मंदिर समिति ने शिक्षा मंत्री को निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
इस वर्ष यहां 10वां मेला होने जा रहा है। साथ ही समिति ने लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से मेले को भव्य व दिव्य बनाए जाने में सहयोग का आह्वान किया है।