उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के तहत 4098 बालिकाओं के खाते में पहुँची इतने करोड़ की धनराशि, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जारी की राशि


उत्तराखंड: उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना के तहत पात्र बालिकाओं को बड़ी राहत दी है।

जारी की धनराशि

जानकारी के अनुसार जिसमें गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं के लिए 19.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) हस्तांतरित की। इस संबंध में मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य की कुल 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी, 2026 को ही योजना का लाभ दिया जा चुका था। हालांकि, हरिद्वार और उत्तरकाशी की कुछ बालिकाएं जिला स्तरीय समिति से अनुमोदन की प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं में देरी के कारण लाभ पाने से वंचित रह गई थीं। अब सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद सरकार ने इन बालिकाओं को भी सहायता राशि जारी कर दी है।