उत्तराखंड: राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, तकनीक का सहारा: AI आधारित जांच तंत्र से रुकेगी टैक्स चोरी

उत्तराखंड: उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार खास तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में है। जिस पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य कर विभाग को टैक्स चोरी रोकने के लिए एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित जांच तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस व्यवस्था का पूरा मैकेनिज्म अगले चार से पांच महीनों के भीतर तैयार करने को कहा गया है। निर्देश दिए कि एसजीएसटी (SGST) के दायरे में राजस्व बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं, जिसे तकनीक आधारित मजबूत निगरानी के जरिए हासिल किया जाएगा।‌ सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में निबंधन और रजिस्ट्रेशन से जुड़े सभी अभिलेखों के रखरखाव को पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा। वन क्षेत्रों या गैर-वन क्षेत्रों में नए खनन लाट चिह्नित करने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। वन निगम द्वारा जिन खनन व प्रकाष्ठ लाटों पर काम नहीं किया जा रहा है, वहां वन विभाग खुद अपने स्तर से कार्रवाई करेगा।