उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा दांव: प्रदेश में दिसंबर तक 4000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) आगामी दिसंबर से पहले विभिन्न सरकारी विभागों में 2,477 नए पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही, जिन 1,470 पदों के लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक आयोजित कर ली जाएंगी। इस तरह वर्ष के अंत तक करीब 4,000 सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया अपने निर्णायक चरण में पहुंच जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के अनुसार, दिसंबर माह से पूर्व आयोग 2,477 पदों के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित करेगा। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित पद शामिल हैं।
• ​वर्दीधारी पद: पुलिस, आबकारी एवं परिवहन विभाग
• ​तकनीकी व प्रशासनिक पद: स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक
• ​अन्य विभाग: संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक, सहायक विकास अधिकारी (ADO) तथा स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के विभिन्न पद।


​1,470 पदों की लिखित परीक्षाएं भी दिसंबर तक होगी आयोजित

​आयोग ने उन पदों की लिखित परीक्षाएं कराने का भी खाका तैयार कर लिया है, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है। इन 1,470 पदों में मुख्य रूप से शामिल हैं:
• ​वैयक्तिक सहायक और सहायक लेखाकार
• ​पशुधन प्रसार अधिकारी एवं विभिन्न तकनीकी पद
• ​कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तरीय और विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद।