उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह, 20 दिन में पंजीकरण के टूटे यह रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का इस माह 10 मई से आगाज होने वाला है। जिसमें यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अनिवार्य है। चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करवा रहे हैं।

चारधाम यात्रा 2024

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख से ऊपर पहुंच गया है। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20.48 लाख से पार पहुंच गया है। 20 दिनों में ही श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन का यह नया रिकॉर्ड बनाया है। मई महीने में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फुल हो चुका है। अब श्रद्धालु जून माह के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि सितंबर की हेली सेवाएं भी फुल हो गई है। इसके अलावा आठ मई से हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 10 मई को खुल रहे हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुल रहे हैं।