उत्तराखंड: इस दिन होगी IMA पासिंग आउट परेड, पहली बार शामिल होंगी महिला कैडेट्स, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी सलामी

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आगामी 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन होने वाला है।

राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा

जिसमें 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की इस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 और 13 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। वे 13 जून को सुबह ठीक 7:30 बजे आईएमए के ऐतिहासिक चेटवोड ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित होने वाली परेड की समीक्षा करेंगी और देश-विदेश के जांबाज कैडेट्स से सलामी लेंगी। इसके साथ ही, आईएमए के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स भी इस भव्य परेड का हिस्सा बनकर देश सेवा की मुख्यधारा में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सैन्य अकादमी और प्रशासन स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।