उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवेदन शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क व आवेदन जमा करने की तिथियां घोषित की है। जिसमें बीते कल बुधवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी बोर्ड परीक्षार्थी फॉर्म भर सकते हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है।
व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षार्थियों के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। जो परीक्षार्थी वर्ष 2025 की प्रथम सुधार परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उनसे अभी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
हाईस्कूल परीक्षा शुल्क
📌संस्थागत- 200 रुपए
📌व्यक्तिगत 600 रुपए
📌अंक पत्र शुल्क- 10 रु प्रति
📌प्रेषण शुल्क- 10 रु प्रति
📌एक विषय का- 150 रु
📌माइग्रेशन सर्टिफिकेट- 50 रु
📌विलंब शुल्क -150 रु प्रति
इंटरमीडिएट परीक्षा शुल्क
📌संस्थागत- 350 रुपए
📌व्यक्तिगत -700 रुपए
📌अंक पत्र शुल्क- 10 रु
📌प्रेषण शुल्क- 10 रु
📌एक विषय का -150 रु
📌माइग्रेशन सर्टिफिकेट- 50 रु
📌विलंब शुल्क- 150 रु