उत्तराखंड: नई पहल: अब आईटीआई में पढ़ाई के साथ विद्यार्थी कर सकेंगे कमाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।

पहली बार पढ़ाई के तरीके में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकेंगे। जिसमें अगस्त माह से शुरू होने वाले दो साल के पाठ्यक्रम में छात्र पहले साल संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जबकि दूसरे साल उन्हें उद्योगों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उनको उद्योगों में काम करने के बदले मानदेय भी मिलेगा। पहले चरण में 27 आईटीआई चयनित योजना के तहत इस साल पहले चरण में राज्य के 27 आईटीआई को चयनित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनित ट्रेड के छात्रों को एक साल आईटीआई में पढ़ाई कराई जाएगी। जबकि दूसरे साल उद्योगों में आधुनिक तकनीकों और मशीनों के साथ काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्योगों में प्रशिक्षण के दौरान उनको 10 से 12 हजार रुपये मानदेय भी दिया जाएगा।