उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जीप, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में तहसील क्षेत्र के जस्टा-खबोऊ मोटर मार्ग पर जस्टा गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

खाई में गिरा वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार सुबह आठ बजे खबोऊ गांव निवासी प्रीतम सिंह चौहान निजी जीप से अकेले गांव से चकराता की ओर जा रहे थे। तभी गांव से करीब चार किलोमीटर आगे जस्टा गांव के पास उनकी जीप अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप को खाई में गिरते देख आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने घायल को जीप से बाहर निकाला। लेकिन तब तक इस हादसे में खबोऊ गांव निवासी प्रीतम सिंह चौहान (36) पुत्र रतन सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रीतम सिंह चौहान पूर्व में भाजपा के क्वांसी मंडल के महामंत्री रहे थे।

जताया शोक

प्रीतम सिंह चौहान के निधन पर उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़, जिला प्रशासक मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मीरा जोशी, ग्राम प्रशासक सुचिता चौहान ने शोक जताया है।