उत्तराखंड: एक क्लिक में जानें कैबिनेट के तेरह बड़े प्रस्ताव

सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णयों में मुहर लगी है । वहीं आज आयोजित बैठक में मंत्रिमंडल ने कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास को  श्रद्धांजलि भी दी।

जानें कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

👉सिलिका सेंट की रॉयल्टी को किया गया कम,अन्य राज्यों के बराबर की गई कीमत

👉बाजपुर सूगर मिल को आधुनिकीकरण बनाने को मिली मंजूरी।

👉कोषागार की नियमावली में किया गया संशोधन।

👉पशुपालन विभाग में वैटनरी डॉक्टरों को एनईपी देने को मंजूरी।

👉पिरूल इक्कट्ठा करने पर बढाई गयी राशि।

👉ऋषिकेश में चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन के तहत बढ़ाए गए ग्यारह पद, साल भर काम करेंगे कर्मचारी

👉चार धाम यात्रा प्रबन्धन नियंत्रण संगठन को भी दिया गया नया नाम

👉 पशुपालन विभाग के तहत चारा की कमी को देखते हुए नई नियमावली बनाई गई।  नीति के तहत 66 करोड़ का प्रावाधन किया गया है।नीति को पांच साल की मंजूरी मिली है। 

👉मुख्यमंत्री पशुधन मिशन योजना के तहत पशुओं के खरीदनी पर सब्सिडी मिलेगी, घोड़े खच्चरों को लेने पर भी मिलेगी सब्सिडी।

👉नियोजन विभाग के तहत सेतु आयोग का किया गया गठन, मुख्यमंत्री होंगे सेतु आयोग के अध्यक्ष।

👉कौशल विकास विभाग के तहत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विदेशों में युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग।

👉मानव वन्य जीव निवारण प्रकोष्ठ का किया जाएगा गठन, मानव और जगंली जानवरो के बीच संघर्ष को देखते हुए लिया गया निर्णय ।

👉विभागों की जमीन पर अवैध कब्जों को रोकने को लेकर दिए निर्देश, हर महीने विभाग करेंगे अपनी जमीन की मॉनिटरिंग।