April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश से हुआ भूस्खलन, 2 बाइक सवार मलबे में दबे

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। जिसमें अभी और आगे तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। लगातार और रूक रूक कर हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही है। वही देहरादून में तेज बारिश के कारण डाट काली सुरंग के पास भूस्‍खलन हो गया। जिसकी वजह से दो बाइक सवार मलबे में दब गए। यह दोनों युवक लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी सुंदरपुर बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के है।

मौके पर पंहुची टीम-

जिसके बाद इस घटना की खबर सुनने के बाद मौके पर पुलिस टीम पंहुची और रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को बाहर निकाला। जिसमें दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।