उत्तराखंड: कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक को कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व लम्बे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को  कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उनको प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति में मा० श्री हरीश रावत जी के अधीन चेयरमैन का दायित्व भी सौंपा गया है ।

पदाधिकारीगणों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मा० प्रदेश प्रभारी गणेश गोदियाल  द्वारा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगणों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी पदाधिकारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे मा० प्रभारी जी द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।