उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक सेवा शुरू हो गई है।
मंगलवार को होगा संचालित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें लीवर ट्रांसप्लांट के मरीजों के परामर्श दिए जाएंगे। इसकी सेवा शुरू हो गई है। लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक की ओपीडी प्रत्येक मंगलवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डाॅ. रोहित गुप्ता ने बताया कि एम्स में भविष्य में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू होने जा रही है।