उत्तराखंड: UTU पेपर लीक कांड में बड़ा एक्शन: परीक्षा नियंत्रक वीके पटेल हटाए गए, दीपक कुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

उत्तराखंड: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) में बीटेक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बहुचर्चित मामले में विवि प्रशासन ने एक और कार्यवाही की है।

की यह कार्यवाही

जिसमें परीक्षा नियंत्रक वीके पटेल को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक कुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं, मामले के मुख्य आरोपी सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विवि ने उनके आजीवन शिक्षण कार्य करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आरोपी प्रोफेसर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं रद्द हुए दोनों विषयों की परीक्षाएं नए सिरे से दोबारा आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरे परीक्षा ढांचे को नए सिरे से मजबूत और अभेद्य बनाया जाएगा।