उत्तराखंड: सैनिक परिवारों के लिए बड़ी राहत, वीर नारियों और अग्निवीरों के बच्चों की पढ़ाई होगी मुफ्त, CIMS & UIHMT और गढ़वाल राइफल्स के बीच समझौता
उत्तराखंड: उत्तराखंड में सैनिक परिवारों और अग्निवीरों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक खास पहल की गई है। जिसमें’सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम’ के तहत CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के बीच एक ऐतिहासिक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर हुए है।
विशेष छूट का प्रावधान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समझौते के तहत पाठ्यक्रमों की ट्यूशन फीस में विशेष छूट का प्रावधान किया गया है। जिसमें वीर नारियों, वीर माताओं, बलिदानी सैनिकों के आश्रितों तथा 4 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों व उनके आश्रितों को पात्र पाठ्यक्रमों में पूर्ण ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। इसके अलावा सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों को ट्यूशन फीस में 40 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा लाभ
इस संस्थान में पैरामेडिकल, चिकित्सा शिक्षा, प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान, होटल प्रबंधन और विधि सहित कई व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें पात्र अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।