उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में विवाहिता ने ससुरालयों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट घर से निकालने का आरोप लगाया है।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी पायल वर्मा पत्नी सुमित वर्मा ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर सौपी। बताया कि उसका विवाह 22 अप्रैल 2023 को सुमित वर्मा पुत्र राजेश वर्मा निवासी डबल फाटक सुनारों वाली गली मुरादाबाद के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके परिजनों ने उपहार स्वरूप दान दहेज भी दिया था। विवाह के कुछ दिनों तक तो उसके ससुरालयों ने उसको ठीक-ठाक रखा था। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद उसके ससुरालियों ने उसके पिता से चार लाख रुपए ले लिया था। इसके साथ ही 4.50 लाख रुपए और लिया। जिसका जेवर बनाकर देने की बात कही थी, लेकिन उसके पति ने वह सारा पैसा जुआ खेल कर बर्बाद कर दिया। इसके बाद 24 जुलाई 2023 को वह ससुराल में काम कर रही थी। तभी उसका पति सुमित, सास अनीता वर्मा, नंद तब्बू वर्मा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और कहा कि ₹5 लाख रुपए अपने घर से लेकर आ नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद उन तीनों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।