उत्तराखंड: MDDA बजट 2026-27: दून में आवासीय योजनाओं और बुनियादी ढाँचे के लिए इतने करोड़ मंजूर






उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की 113वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹968.05 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है।


करोड़ों का बजट मंजूर


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बजट का मुख्य उद्देश्य शहर का सुव्यवस्थित विकास, हरियाली को बढ़ावा देना और आमजन को सस्ती आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्राधिकरण नई आवासीय योजनाओं के लिए ₹268.09 करोड़ की लागत से जमीन खरीदेगा। धोरण और रिस्पना नदी के पास राजस्व भूमि पर कमर्शियल और आवासीय प्लॉट विकसित किए जाएंगे। ईको रिजॉर्ट, होटल और व्यावसायिक मानचित्रों को हरी झंडी दी गई है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय के अनुसार, देहरादून को एक संतुलित और ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करना प्राथमिकता है। प्राधिकरण की कुल अनुमानित आय ₹968 करोड़ है, जबकि व्यय ₹852.92 करोड़ प्रस्तावित है। मुख्य परियोजनाओं पर खर्च का विवरण इस प्रकार है।

• ​धौलास आवासीय योजना: ₹65 करोड़

• ​आमवाला तरला योजना: ₹15 करोड़

• ​आढ़त बाजार पुनर्विकास: ₹17 करोड़

• ​ऋषिकेश बहुमंजिला पार्किंग: ₹105 करोड़ (इसी वर्ष कार्य पूरा करने का लक्ष्य)

• ​मसूरी ईको पार्क: ₹56 करोड़

• ​यमुनाघाट (हरीपुर कालसी) सौंदर्यीकरण: ₹7.5 करोड़