उत्तराखंड: उत्तराखंड में सिनमिट कम्युनिकेशन्स की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस उत्तराखंड 2026’ के लिए रविवार को राजधानी देहरादून में वॉक-इन ऑडिशन आयोजित हुए।
प्रतियोगिता का आयोजन
जानकारी के अनुसार सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित इस ऑडिशन में प्रदेशभर की बेटियों ने हुनर का जलवा बिखेरा। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 100 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, श्रीनगर, हरिद्वार, रुड़की और रुद्रपुर समेत राज्य के सुदूरवर्ती और प्रमुख शहरों से प्रतिभागी दून पहुंचे थे। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रपुर, रुड़की, हरिद्वार, श्रीनगर और उत्तरकाशी में भी ऑडिशन व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन शहरों से चुनी गई प्रतिभागियों को सीधे ‘मिस उत्तराखंड 2026’ के ग्रैंड फिनाले में एंट्री मिलेगी।