हल्द्वानी: एएनएम सेंटर में बनेगा 40 बेड का पहला सरकारी नशा मुक्ति केंद्र, जानें

आज के समय में युवाओं में नशे‌ की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में इन लोगों को नशे‌ से बाहर निकालने के लिए ‌नशा मुक्ति केंद्र बनाए‌‌ गये है।

नशा मुक्ति केंद्र

इसी कड़ी में अब हल्द्वानी में तीन मंजिला एएनएम सेंटर में 40 बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने इसे लेकर 1.24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं का यह पहला सरकारी केंद्र पांडे नवाड़ स्थित एएनएम सेंटर में स्थापित होगा। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस नशा मुक्ति केंद्र में करीब 40 बेड की व्यवस्था होगी।