उत्तराखंड: कल प्रदेशभर में 1 से 19 आयु वर्ष के 38 लाख बच्चों को दी जाएगी कृमि नाशक दवा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कल बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जायेगी।

जानें

जिसमें कल 17 अप्रैल (सोमवार) को 14वें चरण में प्रदेशभर में 1 से 19 आयु वर्ष के 38 लाख बच्चों को कृमि नाशक दवा दी जायेगी। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास बच्चों की जरूर कृमि नाशक दवा अवश्य दें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।