पिथौरागढ़: डीएम रीना जोशी ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी रीना जोशी ने बेरीनाग क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने झलतोला पेयजल योजना के तहत जाड़ापानी ,बड़गल पेयजल योजना के तहत शकुनखेत में निर्मित पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण किया।

पेयजल योजना के अंतर्गत बन रहें 07 पेयजल टैंक

इस दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि झलतोला पेयजल योजना के अंतर्गत 7 पेयजल टैंक बनाए जा रहे हैं। जिनमें से 3 पेयजल टैंक बनकर तैयार हो गये हैं। शेष पेयजल टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं बड़गल पेयजल योजना के तहत 3 पेयजल टैंक बनाए गए हैं योजना बनकर पूरी हो गई है। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा विकासखंड बेरीनाग क्षेत्र में ऐसे कई गांव व तोक हैं जहां पेयजल की समस्या है तथा इन ग्रामों में पेयजल स्रोत भी नहीं है। इन ग्रामों के लिए पेयजल पंपिंग योजना बनाया जाना आवश्यक है। वहीं बताया कि कुछ ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूर्ण होने पर भी नलों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल समस्या का समाधान करें।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटोला, एई जल संस्थान राजेंद्र सिंह मेहता मौजूद रहे।