उत्तराखंड: प्री मानसून अवधि हुई पूरी, जानें किस जिलें में हुई सबसे ज्यादा बारिश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पल-पल मौसम अपनी करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर बारिश का दौर जारी है। वहीं मैदानों में भी मौसम बदल रहा है।

प्री मानसून की अवधि खत्म

इसी के साथ उत्तराखंड में बुधवार को प्री मानसून अवधि पूरी हो गई है ‌ प्री मानसून अर्थात एक मार्च से 31 मई के बीच राज्य में इस बार सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है‌। जिसमें सबसे ज्यादा बारिश ऊधमसिंह नगर में हुई है‌ वहीं मात्रा के अनुसार देखा जाए तो सर्वाधिक 323 मिमी वर्षा उत्तरकाशी में हुई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में पिथौरागढ़ एकमात्र जिला रहा, जहां सामान्य से (18 प्रतिशत) कम वर्षा हुई।

उत्तराखंड में जिलेवार प्री मानसून बारिश

जिला सामान्य वर्षा- इस बार हुई
अल्मोड़ा 126.4 192.3
बागेश्वर 126.4 211.9
चमोली 185.0 203.9
चंपावत 105.0 183.4
देहरादून 155.4 261.8
पौड़ी 79.3 123.5
टिहरी 138.7 286.0
हरिद्वार 74.8 189.3
नैनीताल 156.8 248.9
पिथौरागढ़ 241.6 197.9
रुद्रप्रयाग 245.4 283.3
यूएसनगर 62.1 171.1
उत्तरकाशी 190.8 223.3
उत्तराखंड 158.2 225.8