पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत बढ़ने पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। गुरुवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासिचव करन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और सरकार का पुतला जलाया।
कहीं यह बात-
कार्यकर्ताओं ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का नारा देकर जनता का भरोसा जीता और सत्ता हासिल की। लेकिन भाजपा के शासन में लोगों का विकास नहीं विनाश हो रहा है। देश में हमंगाई चरम पर है। रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ रही है, जिसने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। आम लोगों के लिए सिलेंडर भरा पाना नामुमकिन होता जा रहा है। बावजूद इसके भाजपा सरकार अच्छे दिनों की बात कर लोगों को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार ने रसोई गैस व डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
दी चेतावनी-
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, जिसमें उसे जनता का भी भरपूर साथ मिलेगा।