हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ओखलकांडा ब्लॉक में तैनात अतिथि शिक्षक के प्रमाणपत्र में गड़बड़ी पाई गई। जिसमें इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र शामिल हैं।
जानें-
जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) एचबी चंद ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इस संबंध में डीईओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पोखरी मल्ली (ओखलकांडा) में शोभा मेवाड़ी 2013 से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पीलीभीत (यूपी) से 2007 में इंटर उत्तीर्ण का प्रमाणपत्र लगाया था। उनके प्रमाणपत्रों की यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जांच कराई गई तो इंटर का प्रमाणपत्र प्रमाणित नहीं हो सका। उनका अनुक्रमांक सही नहीं पाया गया। प्रमाणपत्र प्रमाणित न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।