उत्तराखंड: रात में बेवजह सड़कों पर घूमने वाले सावधान, पुलिस करेगी कार्यवाही, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून मे रहने वालों के लिए जरूरी खबर है।

एसएसपी ने दिए निर्देश-

आप देहरादून में रहते हैं और रात को‌ घूमने का शौक रखते हैं, तो सावधान। जी हां अब अगर आप रात के वक्त सड़कों पर बेवजह मटरगश्ती करते मिले, तो पुलिस आपको पकड़ कर थाने ले जाएगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नाइट ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को रात के वक्त अनावश्यक घूमने वाले लोगो को थाने लाकर उनका सत्यापन करने को कहा है। एसएसपी ने कहा कि वह स्वयं रात को आकस्मिक चेकिंग करेंगे। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।