उत्तराखंड: प्रेमी को बचाने के लिए पिता पर‌ लगा दिया दुष्कर्म करने का आरोप, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए अपने पिता पर झूठा आरोप लगा दिया।

जानें पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार यहां ऋषिकेश कोतवाली में जुलाई 2020 को मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें शुरुआत में पीड़िता के पिता ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि इन युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और फिर मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। पहले तो पीड़िता ने पुलिस के सामने यह कबूल किया कि उसके दोस्तों ने ही उसके साथ में दुष्कर्म किया है। मगर इस दौरान वह अपने मौखिक बयानों से पलट गई। उसने आरोपियों में से एक युवक को अपना दोस्त बताया। उसने अपने दोस्त बचाने की खातिर अपने पिता के चरित्र को बदनाम करते हुए कहा कि उसका पिता लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता था।

पिता को किया रिहा-

जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता को दुष्कर्म का आरोपी मानते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। वहीं जिस युवक के खिलाफ पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था, उससे युवती ‌शादी कर चुकी है। जिसके बाद अब 2 साल के बाद आखिरकार कोर्ट ने यह माना है कि पीड़िता ने अपने पिता से नफरत की भावना के चलते उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद कोर्ट ने निर्दोष पिता को रिहा कर दिया है।