उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से सवारी लेकर अल्मोड़ा को जा रही केमू बस दोगांव के समीप अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ खाई में गिर गई।
खाई में गिरी बस-
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बस संख्या यूके-04- पीए-0954 यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। दोगांव के पास पहुंचते ही अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए पलट कर खाई की ओर गिर गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि खाई में पेड़ों से टकराकर बस रुक गई। वहीं बस चालक फरार हो गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में 30 यात्री सवार थे। तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल घायलों को निकाला जा रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल है। जिनको निजी वाहनों से हल्द्वानी उपचार के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल बस चालक का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।