गरमपानी: नितीश और लक्ष्मी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गरमपानी के जवाहर लाल नेहरू नेशनल सांइस, मैथमेटिक्स और पर्यावरण प्रदर्शनी में जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी के दो छात्रों का चयन‌ हुआ है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दो छात्रों का चयन-

जिसमें छात्र नितीश जोशी और लक्ष्मी रावत का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में लखनऊ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद विद्यालय पहुंचने पर दोनों प्रतिभागियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया।