उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती में गए लापता केदार भंडारी मामले की जांच को लेकर परिजनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केदार भंडारी गुमशुदगी मामले की जांच एक बार फिर शुरू कर दी गई है। केदार भंडारी काफी लंबे समय से लापता है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

परिजनों में आक्रोश

वहीं गढ़वाल डीआईजी केएस नगन्याल को इसकी जांच सौंपी गई है‌। हालांकि, जांच दोबारा शुरू होने के बाद भी अभी तक इस मामले में कुछ निकलकर सामने नहीं आया है, जिससे परिजनों में आक्रोश है‌। जिस पर नाराज परिजनों ने गुरुवार को देहरादून के गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया। केदार भंडारी के परिजनों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के धरना देते हुए सरकार से लापता केदार भंडारी को तलाशने की मांग उठाई है।