उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक घर बैठे नकली नोट छाप रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नकली नोट बाजार में चला रहा युवक गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में रहने वाले नरेश कुमार सैनी ने मेहनत से पैसा कमाने की बजाय घर पर ही मशीन लगा ली और नकली नोट छापने लगा। आरोपी प्रिंटर का इस्तेमाल कर 100 और 200 रुपये के नकली नोट छाप रहा था, और इन्हें बाजार में चला भी रहा था। जिस पर वह बाजार जाकर वह नोट चलाने लगा। शक होने पर दुकानदार ने नरेश कुमार को पकड़ लिया। बाद में पुलिस बुलाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।