उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नेशनल कर्लिंग फेडरेशन एसोसिएशन की ओर से प्रथम नेशनल कर्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
13 प्रदेशों की टीम ने किया प्रतिभाग
कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के सभागार में चार दिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका रविवार को समापन हो गया है। जिसमें उत्तराखंड की सीनियर महिला टीम ने स्वर्ण और जूनियर महिला टीम ने रजत पदक जीता। वहीं सीनियर पुरुष वर्ग में टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इसमें प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पुड्डुचेरी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात सहित 13 प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया।