उत्तराखंड पंहुचे पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा, गानों पर थिरके फैंस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पंजाबी लोकप्रिय सिंगर परमीश वर्मा देहरादून पंहुचे। जहां शनिवार को‌ गोट इवेंट की ओर से रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सिंगर परमीश वर्मा को सुनने पंहुची भीड़

जिसमे पंजाबी गायक को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। उनके गानों पर‌ फैंस काफी थिरके। इस दौरान परमीश ने दूनवासियों का आभार जताया और कहा कि यहां के लोग का प्यार ही उन्हें खींच लाया। तभी उनकी अपील के बाद भी मंच पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मंच से उचित दूरी बनाने की अपील की। तकरीबन 40 मिनट की प्रस्तुति के बाद परमीश ने थैंक्यू कहा और टीम संग बाहर निकल गए। दर्शक इससे पहले कुछ समझ पाते परमीश और उनकी टीम मैदान से बाहर जा चुकी थी।‌ ऐसे में तकरीबन 40 मिनट की प्रस्तुति के बाद परमीश एकदम से मंच छोड़ चले गए। उनके काफी प्रशंसक मायूस हुए और बीच में ही चले जाने के बारे में चर्चा करते रहे।