उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा इतना पंहुचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। जिसमे 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई। जिससे दुनिया भर में आक्रोश बना हुआ है। वहीं अब चारधाम यात्रा में पाकिस्तानी हिंदुओं के आने का रास्ता भी बंद हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। जिसमे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। वहीं अब पंजीकरण करने वाले पाकिस्तानी चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे। वहीं अन्य देशों के यात्री अपने यात्रा प्लान के अनुसार चारधामों के दर्शन कर सकते हैं।