उत्तराखंड: इतने लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार हुए चौकी प्रभारी, गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद कराने दी थी धमकी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

टीम ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में विजिलेंस ने पटेलनगर थाने की आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि जावेद नाम के व्यक्ति ने पिछले दिनों बंजारावाला स्थित जमीन संबंधित विवाद में एक प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि इसमें उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के नाम हैं। इसकी जांच चौकी प्रभारी एसआई देवेश खुगशाल कर रहे थे। जिस पर उन्होंने शिकायतकर्ता को डर दिखाया कि वह उसके दोस्तों को गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद करा देगा। ऐसे में उसके दोस्तों के नाम इस प्रार्थनापत्र से हटाने के लिए देवेश खुगशाल ने पांच लाख की मांग की। जिस पर पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये लेकर अपने पास बुलाया था। इसकी शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एक ट्रैप टीम बनाई‌ और रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया।‌ आज गुरूवार को विशेष न्यायालय विजिलेंस में पेश किया जाएगा।