उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में निवास करने वाले लोगों की अब अपनी अलग व विशिष्ट पहचान संख्या होगी।
मिलेगा यह खास लाभ
जी हां उत्तराखंड के निवासी सभी परिवारों को अब विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद राज्य में लागू विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को इस संख्या से एकीकृत किया जाएगा। साथ ही जनोपयोगी योजनाओं में पात्र लाभार्थी कितनी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं और कितनी का लाभ प्राप्त करना शेष हे, इसे लेकर भी तस्वीर साफ होगी।
योजना का लाभ
रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल बीते दिनों कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें नियोजन विभाग के अंतर्गत देवभूमि परिवार योजना लागू करने को सैद्धांतिक सहमति दी गई। इस योजना के माध्यम से लोगों को लाभ मिलेगा। देवभूमि परिवार योजना के तहत राज्य में रहने वाले प्रत्येक परिवार का डाटा बेस तैयार कर उन्हें विशिष्ट परिवार पहचान संख्या दी जाएगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी परिवारों को इस संख्या से संबद्ध किया जाएगा।