उत्तराखंड पुलिस भर्ती: राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों के लिए जारी हुई चयन संस्तुति सूची, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आरक्षी (पुलिस) और पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में एक नई विज्ञप्ति जारी की है।

सूची जारी

आयोग ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए आरक्षित पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की उपबंधिक श्रेष्ठता सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी है। यह निर्णय उत्तराखंड शासन के 1 जुलाई 2026 के शासनादेश के अनुपालन में लिया गया है, जिसके तहत उन चयनित अभ्यर्थियों को सन्निरीक्षा  के लिए एक अतिरिक्त अवसर दिया गया है, जिन्होंने राज्य आंदोलनकारी आरक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था। यह प्रक्रिया उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारियों या उनके आश्रितों को राज्य की सेवाओं में आरक्षण अधिनियम, 2023 और 18 अगस्त 2024 के शासनादेश के अनुसार संचालित की जा रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी चयन संस्तुति उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल में लंबित रिट याचिका (WP-PIL 152/24, भुवन सिंह व अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।