उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक और अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
देखें वेबसाइट
जिस पर आयोग ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए आरक्षित पदों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की उपबंधिक श्रेष्ठता सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि उत्तराखंड शासन के 1 जुलाई 2026 के शासनादेश के अनुपालन में, उन चयनित अभ्यर्थियों को सन्निरीक्षा के लिए एक और मौका दिया गया है, जिन्होंने राज्य आंदोलनकारी आरक्षण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था। यह पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार के 18 अगस्त 2024 के पत्र और राज्य के सरकारी सेवाओं में आरक्षण अधिनियम, 2023 के तहत की जा रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन प्रक्रिया उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर रिट याचिका (WP-PIL 152/24, भुवन सिंह व अन्य बनाम राज्य व अन्य) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।