उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नाचनी डाकघर के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।
रिश्वत लेने का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चंद की नाचनी में ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (एमजीईपी) के तहत जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन उन्हें तीन जनवरी 2020 को स्वीकृत हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक पात्रता की शर्तों के अनुसार उन्हें इसमें से 35 प्रतिशत की सब्सिडी के रूप में 2.10 लाख रुपये मिलने थे। इसकी सत्यापन रिपोर्ट डाकघर नाचनी से लगाई जानी थी। सुरेश चंद ने इसके लिए डाक इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर से संपर्क किया। जिसमे वह आनाकानी करने लगा और कमियां बताने लगा। इसके बाद उन्होंने 20 जून को फिर से शशांक राठौर से संपर्क किया। उसने 21 हजार रुपये की मांग की। वहीं बुधवार को इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
किया गिरफ्तार
वहीं इसकी शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू की। सुरेश चंद ने शशांक सिंह राठौर के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच की। इसमें सुरेश चंद ने राठौर से रिश्वत की रकम कम करने के लिए कहा तो वह 15 रुपये पर तैयार हो गया। जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने शशांक राठौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया और ट्रैप टीम तैयार की। जिसके बाद बुधवार को गिरफ्तार किया।