उत्तराखंड: गर्मी का ‘रौद्र रूप’: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में ‘अघोषित कर्फ्यू’ जैसे हालात, हीटवेव का अलर्ट

उत्तराखंड: उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव हो रहा है। तेजी से गर्मी में इजाफा होने लगा है। वहीं उत्तर भारत भी इन दिनों भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में है।

गर्मी कर रहीं परेशान

इस बीच, उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया है।‌ उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। राजधानी देहरादून में पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो सामान्य से पाँच डिग्री अधिक है। दोपहर के समय चली प्रचंड लू और ‘सन बर्न’ (त्वचा झुलसाने वाली गर्मी) के कारण बाजारों और मुख्य सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा। जानकारी के अनुसार मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार— हरिद्वार, देहरादून, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में अगले 48 घंटों के लिए हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2-3 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा, जिसके बाद पारे में 2 से 3 डिग्री की मामूली गिरावट की संभावना है।