उत्तराखंड: प्रदेश भर में 1 से 15 सितंबर तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण समेत समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की ओर से जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 15 दिवसीय अभियान के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एक सितंबर 15 सितंबर तक प्रभावी रूप से प्रत्येक जिले में किया जाएगा संचालित

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सैयद गुफरान ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में जिला स्तर पर 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा सह जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान एक सितंबर 15 सितंबर तक प्रभावी रूप से प्रत्येक जिले में संचालित किया जाएगा।

रेडियो टॉक शो, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर फैलाई जाएगी जागरूकता

इस अवधि में जिले के विद्यालयों एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चों की ओर से रैली निकाली जाएगी। विद्यालयों में चित्रकला, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। रेडियो टॉक शो, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जागरूकता फैलाई जाएगी। अभियान के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आरटीओ कार्यालय, मुख्य शिक्षाधिकारी एवं विद्यालय प्रशासन की प्रभावी भागीदारी और समन्वय स्थापित किया जाएगा।