उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जम्मू-कश्मीर के बारामूला में तैनात कोटद्वार का लाल शहीद हो गया है।
दी श्रद्धांजलि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 वर्षीय सूरज कोटद्वार के लालपुर के रहने वाले थे। कोटद्वार के राइफलमैन सूरज सिंह नेगी ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रॉस फायरिंग के दौरान सूरज शहीद हुए। उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि शहीद सूरज की वीरता और बलिदान को पूरे देश का नमन है। सूरज 2021 में गोरखा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उनका पार्थिव शरीर रविवार तड़के कोटद्वार पहुंचने की संभावना है।