उत्तराखंड: UKPSC की ओर से इस परीक्षा का चयन परिणाम जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपति विभाग, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व्यवस्थाधिकारी एवं व्यवस्थापक परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।

परीक्षा परिणाम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर चयनित 13 अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर जारी की गई है। इस परीक्षा-2024 का विज्ञापन जनवरी 2024 में जारी किया गया था। अब परीक्षा का चयन परिणाम जारी किया गया है।