उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगी श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा की तिथियों की घोषणा हो गई है। हेमकुंड साहिब के कपाट मई में खुलेंगे।

मई में खुलेंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समुद्र तल से लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र गुरुद्वारे के कपाट इस वर्ष 23 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हिमालय की दुर्गम चोटियों और पवित्र ‘लोकपाल’ झील के किनारे स्थित यह स्थल गुरु गोविंद सिंह जी की तपस्थली है, जिसके प्रति सिख समुदाय में गहरी आस्था है। परंपरा के अनुसार, हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहला जत्था 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। इस जत्थे का नेतृत्व ‘पंज प्यारे’ करेंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।