उत्तराखंड: ओली में बिछी बर्फ की चादर, स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इस बदलते मौसम में ठंड में इजाफा हुआ है। साथ ही बारिश बर्फबारी होने से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं चमोली के औली में बर्फबारी हुई है। यहां बर्फ की मोटी चादर बिछते ही स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी अभ्यास करने में जुट गए हैं। औली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नंदा देवी स्लोप भी बर्फ से ढक गया है।‌ वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से इस बर्फ को मशीन से सेट किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को मजबूत ट्रेक उपलब्ध हो सके। यहां गेम्स फरवरी में कराने के लिए जीएमवीएन, पर्यटन विभाग व सरकार को पत्र लिखकर तिथि तय करने की अनुमति मांगी गई है। बर्फबारी के साथ स्कीइंग प्रतियोगिताओं को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन आफ उत्तराखंड सक्रिय हो गया है।