उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब विद्यार्थियों को घर बैठे खास सुविधा का लाभ मिलेगा।
मिलेगा यह लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब छात्र-छात्राओं को घर बैठकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की पढ़ाई करने का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई माह से शुरू होने वाले सत्र में यह लाभ मिलेगा। जिसमे इस सत्र में छात्रों को एआई में प्रवेश दिया जाएगा। इस साल 90 से 180 दिन का कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके बाद वार्षिक आधार पर पढ़ाई शुरू की जाएगी।