उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, 2000 से अधिक निशानेबाजों ने दिखाई प्रतिभा, खेल मंत्री बोली- खिलाड़ियों से है देश को बड़ी उम्मीदें

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में पौंधा स्थित राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स परिसर में आयोजित 24वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया है।

प्रतियोगिता का समापन

इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप 2 से 8 अगस्त तक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए 2000 से अधिक युवा निशानेबाजों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​महान निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जसपाल राणा ने देश को शूटिंग के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का जो सपना देखा था, अब उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हमारे युवा खिलाड़ियों के कंधों पर है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार उन्हें हरसंभव बेहतर अवसर व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।‌ मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

रहें उपस्थित

​इस भव्य समापन समारोह के दौरान उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, पैरालंपिक कोच सुभाष राणा, मधु मारवाह सहित कई गणमान्य अतिथि, आयोजक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।